अपहरण का आरोपी किशोरी को भेज रहा अश्लील वीडियो
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी इलाके की एक किशोरी का अपहरण के आरोपी ने जीना मुहाल कर दिया है। वह इंस्टाग्राम पर उसे अश्लील संदेश और वीडियो भेज रहा है। जानलेवा धमकी भी देता है। इसे लेकर पीड़िता तनाव में है। मामले में बाल कल्याण समित के अध्यक्ष के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सैनी क्षेत्र की एक किशोरी के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को इलाके के रामपुर धमावां निवासी अमन पांडेय पुत्र मटरू पांडेय ने दिनदहाड़े चार पहिया वाहन से उसे अगवा कर लिया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ। आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया है। इल्जाम है कि अब वह पीड़ित किशोरी को इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश व वीडियो भेज रहा है। धमकी भरे मैसेज भी भेजता है। इससे पीड़िता काफी ज्यादा परेशान है। उसके परिजन भी सहमे हुए हैं। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.