अपहरण का आरोपी अपहृता संग बरामद
मधुबनी, अप्रैल 14 -- शंकर प्रसाद। बिस्फी। पतौना पुलिस ने क्षेत्र से अपहृत एक विवाहिता को अपहरण के आरोपी संग गिरफ्तार कर लिया है। अपहृता एवं उसके अपरहणकर्ता मो जसमुद्दीन अंसारी को रोहतास जिले के गुरारी थाना के कुदरा गांव से बरामद किया गया। पतौना थाना के एएसआई अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को बरामद किया है। मामले को लेकर विवाहिता के पिता के आवेदन पर पतौना थाना में मो जसमद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।विवाहिता को एक लड़की भी है।जानकारी के मुताबिक फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ।इसके बाद आरोपित उसे फोन से निर्धारित स्थान पर बुला कर अन्य साथियों के सहयोग से अपहरण कर लिया।पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.