भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दिया। 14 साल की बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। 50 हजार रुपये ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी की बात की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में पिता लक्ष्मण गौतम ने कहा कि पड़ोसियों की गुंडागर्दी से आजिज आकर वह मुंबई के वापी में परिवार के साथ जाकर बस गए हैं। उसके बाद भी आए दिन फोन करके धमकी दी जाती है। आरोप लगाया कि इसी साल आठ जुलाई को 14 साल की बेटी का अपहरण आरोपितों ने कर लिया। पत्नी ने जानकारी दी तो गांव आकर संबंधित से जब बात किया तो 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। साथ ही जबरदस्ती शादी कराने की भी धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना ने बताया कि तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.