औरंगाबाद, मई 2 -- गोह थाना क्षेत्र में अपहरण कांड के फरार आरोपी मो. अरशद उर्फ मुसदिर, पिता मो. इरशाद आलम के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की।
कुर्की की कार्रवाई थाना मुख्यालय स्थित मस्जिद के समीप आरोपी के मकान पर दो दिन पूर्व डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में आरोपी के आत्मसमर्पण नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की के लिए बीसीओ धनंजय कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। गोह और जहानाबाद पुलिस के संयुक्त दल तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दिन भर चली कार्रवाई के दौरान घर से दरवाजे, खिड़कियां, सोफा, गोदरेज सहित अन्य आवश्यक सामान जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को गोह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.