पलामू, फरवरी 3 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाने की पुलिस ने ढोल बजाकर अपहरण सहित अन्य कई आरोपों के फरार चल रहे अभियुक्त झरना खुर्द निवासी सुनील रविदास के घर व बगल के बिजली खंभा पर इश्तेहार चिपकाया है। थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पांडू थाना में कांड संख्या 73/2022 है जिसमें फरार चल रहा है। ग्रामीणों व गवाहों के समक्ष उसके घर व बगल के पोल पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपका कर उसके परिजनों से उसे न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.