अपहरण कांड के आरोपी से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल, सिपाही को भी लगी गोली
बरेली, मई 14 -- सेल्समैन के अपहरण में वांछित फरार चल रहे आरोपी विमल कुमार को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कलापुर पुलिया गांव के पास जब घेराबंदी की तो विमल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही नीशू तिवारी घायल हो गये। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें विमल कुमार घायल हो गया। पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक मिली है। सिपाही और आरोपी बदमाश विमल को अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण मंगलवार की देर रात इज्जतनगर पुलिस को अपहरण कांड के आरोपी वांछित विमल कुमार निवासी रिछौला नवाबगंज के कलापुर गांव के पास होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम अपनी टीम के साथ कलापुर पहुंच गये। विमल बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने तमंचे से पुलिस पर फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.