अपहरण कांड के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
खगडि़या, अगस्त 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने अपहरण कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मधेपूरा जिला के रतवाड़ा थाना के खापूर रतवाड़ा गांव निवासी दिनेश साह के 33 वर्षीय पुत्र ललन साह के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी पर चौथम थाना के नीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी शांति देवी ने 19 फरवरी 25 को आवेदन देकर बेलदौर थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी को कांड के आईओ सरिता कुमारी ने पुलिस बल के साथ उसके आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.