गिरडीह, अप्रैल 6 -- गांडेय। गांडेय अंचल की अहिल्यापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सगरभंगा गांव से शनिवार की रात फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी सगरभंगा गांव निवासी उमदी सिंह है। उक्त वारंटी के खिलाफ अहिल्यापुर थाना में जोरासीमर गांव निवासी मुकेश मंडल के अपहरण और फिरौती मांगने के खिलाफ बीते वर्ष 9 सितंबर को 31/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उक्त मामले में कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें 5 अभियुक्त की गिरफ्तारी तुरंत कर ली गई थी। एक अभियुक्त उमदी सिंह फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.