अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पूर्णिया, मई 24 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने अपहरण कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 184/26 में नामजद आरोपी लालगंज पंचायत के फुटानी चौक निवासी काशी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 140(3) एवं 96 के तहत अपहरण का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.