अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपी जेल भेजे
फतेहपुर, अगस्त 22 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे के मर्दन टोला निवासी विवाहिता कल्पना सोनकर की आठ माह पूर्व अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कल्पना के पति वीरेंद्र सोनकर ने दस जनवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान आरोपी संदीप सोनकर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर प्रतापगढ़ में गंगा किनारे से हड्डियां, चूड़ी और पायल बरामद हुई थीं। डीएनए जांच में हड्डियों का मिलान कल्पना की मां गोमती देवी से हुआ। इसके बाद संदीप के भाई वीरू सोनकर और लोडर मालिक रंजीत सोनकर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.