अपहरण कर हत्या के बाद 20 घंटे शव कार में ले घूमे...जंगल में फूंका
उरई, जुलाई 30 -- उरई, संवाददाता। लगभग तीन माह पुराने चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण-हत्याकांड का गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा कर पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना दोनों पर ही 50-50 हजार रुपये का इनाम था। हालांकि मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि 4 मई को तड़के अपहरण करने के कुछ ही देर बाद उन्होंने विजेंद्र मोर की गला घोटकर हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए लगभग 20 घंटे तक कार में लिए घूमते रहे। आधी रात को वे शव ले हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के जंगल में पहुंचे और 40 लीटर डीजल डालकर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक यह सनसनीखेज वारदात शादीशुदा युवती से मोहब्बत और करोड़ों की जमीन के विवाद के चलते अंजाम दी गई।
पुलिस की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.