जौनपुर, मार्च 14 -- जफराबाद। क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक का बदमाशों ने 11 मार्च की रात को अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं में से एक बदमाश युवक की साली से शादी करना चाहता था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर 24 घण्टे के अंदर युवक को बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी एक युवक की कबुलपुर बाजार में अंडे की दुकान है। वह रोज की तरह 11 मार्च की रात को दुकान बंद करके घर जा रहा था। घर जाते समय रास्ते में एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग आए। उन लोगों ने युवक को जबरन वाहन में बैठा लिया। देर रात को उन लोगों ने युवक की पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। उधर से धमकी देते हुए कहा गया कि अपने पति को बचाना चाहती हो तो अपनी बहन की शादी मुझसे करवा दो। यह कहकर उसने फोन काट दिया। घटना के बाद महिला अपने परिवार व रिश्तेदारों से घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.