अपहरण कर रुपये निकासी मामले में दो हिरासत में
जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी में नामांकन के बहाने शिक्षक उदित कुमार प्रधान का अपहरण कर नकदी और एटीएम से रुपये निकासी मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हो सकता है।सूत्रों के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी के बाद मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, लोकेशन और बैंक खाते से हुई निकासी की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोनों का संबंध आरोपी रोहित कुमार शर्मा और आयुष उर्फ धीरज से बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टाटा सफारी वाहन की भी पहचान कर ली है। वाहन किसका है और घटना के समय उसमें कौन-कौन सवार थे, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, जिस एटीएम से रुपये निकाले गए थे, वहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.