औरैया, अप्रैल 5 -- फफूंद(औरैया), संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण कर मारपीट करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें युवक से गालीगलौज और मारपीट करते लोग दिख रहे हैं। एक युवक बेल्ट से मारते दिख रहा। युवक को जबरन पैर छूने पर मजबूर किया जा रहा। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ग्राम पहाड़पुर थाना सहार निवासी राज कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो अप्रैल 2026 की रात करीब आठ बजे वह मुंहना गांव से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि मुंहना-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.