समस्तीपुर, मार्च 5 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र की सतमलपुर पंचायत के महरा चौर स्थित गेहूं के खेत में 2 मार्च को मिले 19 वर्षीय युवक ओम प्रकाश के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतक की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक की मां मन्नती देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनके घर पर राजेंद्र पासवान आया और उनके पुत्र को अपने दामाद अनिल पासवान के साथ मेला देखने के लिए चारो गांव जाने को कहा। काफी कहने पर ओमप्रकाश उनके साथ चला गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। रात में फोन पर बात होने पर ओमप्रकाश ने कहा कि वह एक-दो घंटे में घर लौट रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद मिला। सुबह होने पर ग्रामीणों के स...