मधुबनी, मई 23 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के बेलहा ईंट भट्टा के निकट घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बनरझुला गाँव निवासी विजय कुमार मंडल के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार को घात लगा कर बदमाशों ने घेर कर जबरन अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला थाना में दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- अपहरण कर मारपीट मामले में दो आरोपी भेजे गये जेलमामले की जानकारी थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि अपहृत लड़का के पिता ने थाना में आवेदन दे कर दो नामजद व चार अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है जिसमें उसने बताया है कि जब उसका पुत्र घर से फुलपरास की ओर जा रहा था तभी बेलहा गांव स्थित ईंट भट्टा के निकट बथनाहा गांव निवासी राकेश कुमार मंडल व रमण मंडल व अन्य ने मिलकर मोटर साइकिल को जबरदस्ती घेर कर एक बगीचे में ले गया और उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके पास से मोबाइल व जेब से र...