फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- फर्रुखाबाद। घर में घुसकर महिला का अपहरण किया गया और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया । इस मामले में कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। एक क्षेत्र की महिला ने कासगंज जिले के एक गांव निवासी नितेश समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने घर में घुसकर उसका अपहरण किया और बंधक बनाकर रखा षडयंत्र पूर्वक सामूहिक दुष्कर्म किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई । पुलिस अब पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...