देवघर, मार्च 8 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मुहल्ला के समीप एक युवक का अपहरण कर उससे पांच लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हनुमान नगर निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि 28 फरवरी की देर रात वह अपने बड़े भाई को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान नगर के पास टाभाघाट निवासी शैलेश कुमार देव उर्फ पुटू देव तीन अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और हथियार का भय दिखाकर जबरन उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें टाभाघाट जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर गले से सोने की चेन और करीब दस हजार रुपए नकद छीन लिए तथा पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। संबंधित मामले में पुलिस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.