देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव में ठेला से सब्जी बेचकर घर लौट रहे एक व्यक्ति का अपहरण कर जानलेवा हमला बोल घायल कर दिया गया। पीड़ित ने रिखिया थाना में शिकायत दी है। 26 वर्षीय रवि मांझी ने बताया है कि उसके पिता- गणेश मांझी 5 मार्च की रात करीब 9 बजे बैद्यनाथपुर चौक से सब्जी बेचकर ठेला से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बैद्यनाथपुर-कुंडा बायपास रोड के पास कोल्ड स्टोरेज के पास कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने पिता का ठेला जबरन रोक पिस्तौल दिखा सड़क से साइड ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के रॉड और धारदार हथियार से सिर और शरीर पर वार किया। गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। उसके बाद आरोपियों ने वाहन से पास के सुनसान स्थान पर ले जाकर फिर हमला किया। सूचना होने पर वह अपने चाचा और मां के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.