फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादाता। अपराध शाखा एवीटीएस-टू ने पुलिसकर्मी बताकर अपहरण कर जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीवन नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अर्जुन और दीपक नामक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, भूपानी निवासी अजय ने थाना भूपानी में शिकायत दी थी कि गत वर्ष 18 अगस्त को वह स्कूटी परसवार होकर अपने काम से घर लौट रहा था। भूपानी मोड़ नाला बाईपास रोड के पास एक कार ने उसकी स्कूटी को रोक लिया था । कार से उतरे दो-तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उस पर सरिया चोरी का झूठा आरोप लगाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों ने पीड़ित को अलग-अलग स्थानों पर घुमाते हुए मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख र...