अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलवर (राजस्थान) का रहने वाला है और फिलहाल नाहरपुर रूपा में रह रहा था। पुलिस ने उसे राजेंद्र पार्क इलाके से दबोचा। यह वारदात 16 मार्च 2026 की है, जब आरोपियों ने हीरो होंडा चौक के पास से पीड़ित कोकार में जबरन अगवा कर लिया था। इसके बाद वे उसे डीपीजी कॉलेज के पीछे सुनसान जगह पर ले गए और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश की बात कबूली है। अब पुलिस आरोपी निखिल को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.