सीतापुर, जनवरी 12 -- मिश्रिख, सवाददाता। महिला ने दबंगों द्वारा पति का अपहरण कर कल्ली नैमिष मार्ग पर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी मिश्रिख को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिश्रिख के करखिला गांव निवासी सुधा बाजपेयी ने क्षेत्राधिकारी मिश्रिख को प्रार्थना पत्र दिया कि पति अटल बिहारी वाजपेयी बीते नौ जनवरी को गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को पता चला कि मिश्रिख व लखनऊ के दो लोगों ने उनके पति को बंधक लिया। बाद में डरा धमकाकर आरोपियों ने करखिला के कल्ली नीमसार मार्ग स्थित जमीन का बैनामा करा लिया। विरोध जताने पर आरोपियों ने अटल के साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.