अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को उम्रकैद
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में बरेली निवासी आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जिसे जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला लाइनपार थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने चार अप्रैल-2024 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री बिना बताए हुए घर से चली गई है। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। जब उसने अपनी पत्नी का फोन देखा तो पता चला कि सुमित कुशवाह पुत्र गंगाराम निवासी भाट, थाना अलीगंज जिला बरेली का फोन आया था। सुमित भी गायब था और वह अपनी मौसी के घर रहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को बरामद कर लिया था। विवेचक ने पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए एवं साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.