अपहरण कर किशोरी का धर्म परिवर्तन और निकाह का प्रयास
लखनऊ, सितम्बर 12 -- पारा इलाके में एक किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन, निकाह करने का आरोप लगा है। नाबालिग के भाई के विरोध करने पर उसे राजनीति में ऊंची पहुंच बताकर हत्या की धमकी दी गई है। पीड़ित भाई ने आरोपियों के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। राजाजीपुरम मर्दनखेड़ा निवासी पीड़ित भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 साल की बहन को ठाकुरगंज मुफ्तीगंज निवासी अली अब्बास काफी समय से परेशान करते हुए उसके मोबाइल पर मैसेज भेजता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले अली अब्बास उसकी बहन को अपने घर ले गया था, जहां उसे बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का प्रयास किया गया। परिजन किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर वापस घर ले आए थे। आरोप है कि सात सितंबर की दोपहर एक बजे से नाबालिग बहन फिर से लापता है। पीड़ित ने आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.