लखीमपुरखीरी, फरवरी 1 -- बाराबंकी के उत्तर टोला, नई बस्ती निवासी लक्ष्मी कांत पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह महामृत्युंजय जाप के लिए गोला आए थे। 31 जनवरी की शाम लगभग 7:30 बजे उन्हें अपहरण और लूट का शिकार होना पड़ा। युवक ने बताया कि वह शाम को वॉक पर निकले थे, तभी बाराबंकी निवासी नामजद लोग ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज करते हुए अपहरण कर लिया। लक्ष्मी कान्त के अनुसार आरोपियों ने मारपीट की और 2 लाख रुपये की चैन,चार हजार की नगदी और अन्य जरूरी सामान छीन लिया। इसके बाद उन्हें जान से मारने की नियत से आरोपी उन्हें लखीमपुर की ओर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में शराब के ठेके पर रुकने के दौरान उन्होंने मौके का फायदा उठाकर भागकर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मदद मांगी। उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.