नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी शिवम सिंह को बरी कर दिया। यह मामला 17 जून 2021 का है। दरअसल, पीड़िता की मां ने कासना थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता को कानपुर से बरामद किया। सुनवाई के दौरान गवाहों ने अभियोजन की कहानी का समर्थन करने से इनकार कर दिया। वादी ने कहा कि केवल शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता ने स्वयं को बालिग बताया, लेकिन हाईस्कूल की मार्कशीट के अनुसार घटना के समय उसकी आयु 16 वर्ष से कम पाई गई। अदालत ने माना कि यौन शोषण या जबरन ले जाने का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए केवल उम्र के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती। न्यायालय ने आरोपी को दोषमुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.