शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने अपहरण, मारपीट और बंधक बनाने के मामले का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना तिलहर क्षेत्र के गांव शेरापुर निवासी रामकिशोर ने सात अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि चार अप्रैल को कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप था कि विपक्षी उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले गए और बंधक बनाकर रखा। मामले में थाना तिलहर में मुकदमा संख्या 149/26 धारा 191(2), 140(3), 115(2), 352 और 127(2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहम्मद मारूफ कर रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.