मिर्जापुर, मार्च 28 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार धर दबोचा। पिता ने 19 मार्च को एक गांव के दूसरे समुदाय के युवक और चार महिलाओं पर बेटी के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने अपह्रत युवती को बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया। दूसरे दिन मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेशपुर गांव निवासी अजमत को गांव स्थित ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.