अपहरण और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- कुंडा, संवाददाता। घर में सो रही युवती को बहका-फुसला कर भगा कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध निकाहनामा बरामद कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तीन जून की रात वह खाना खाकर परिवार के साथ सो रहा था, सुबह उठा तो उसकी 18 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मुजाइद अली उसकी बेटी को बहका-फुसला कर ले गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मुजाइद अली को कालाकांकर भैरव बाबा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक ई-स्टाम्प निकाह का अनुबन्ध, निकाहनामा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.