अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
बलिया, मई 8 -- बलिया। चितबड़ागांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के मामले में शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अपह्रत पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को थाने में तहरीर देते हुए बसुदेवा निवासी सोनू राजभर पर उनकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में दर्ज मुकदमे की छानबीन के दौरान उपनिरीक्षक अतुल कुमार की टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.