अपहरण और चोरी मामले के आरोपित समेत 14 गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 31 -- कॉपर तार, शराब बनाने के उपकरण व एक अपहृता बरामद आठ क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट कर जब्त की शराब जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने चौबीस घंटे के भीतर 14 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक अपहरण, एक चोरी और अन्य शराब मामले के आरोपित हैं। अपहरण मामले के आरोपित की गिरफ्तारी पटना के सगुना मोड़ से की गई है। एक अपहृत महिला की भी बरामदगी हुई है। शराब बनाने के उपकरण और महुआ शराब जप्त कर बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया गया है। एसपी अपराजित लोहान ने रविवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तारियों का विवरण बताया गया है कि नगर थाने की पुलिस ने शहर के रामगढ़ मोहल्ले के निवासी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के तांबे के तार जप्त किए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.