बगहा, सितम्बर 11 -- बेतिया। जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश पीसी वर्मा ने अपहरण कर हत्या करने की एक मामले में दो अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं प्रत्येक को 40-40 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया है। सज़ायाफ्ता मनुवापुल थाना क्षेत्र के लपटहीं कुर्मी टोला निवासी अभय कुमार तथा शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया का पृथ्वी पटेल है।

घटना का विवरण अपर लोक अभियोजक गोविंद प्रसाद यादव ने बताया कि घटना 5 फरवरी वर्ष 2024 की है। घटना के दिन शिकारपुर थाना क्षेत्र के धोवहां नरकटियागंज निवासी आशीष कुमार अपनी दो बहनों को परीक्षा दिलाने मोटरसाइकिल से रेलवे हाई स्कूल नरकटियागंज लेते गया था। परीक्षा समाप्त होने के पश्चात जब दोनों बहने स्कूल से निकली तो देखा उसके भाई की बाइक लगी थी तथा भाई वहां नहीं है।

पुलिस कार्रवाई कुछ देर इंतजार करने के बाद जब भाई वह...