अपहरण एवं पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ, मई 24 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह अंडरपास के पास शनिवार की सुबह पुलिस ने अपहरण व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान डाड़ी खास निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार डाड़ीखास निवासी एक व्यक्ति ने 16 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री सात मई से घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में इंस्टाग्राम पर एक फोटो के माध्यम से जानकारी मिली कि गांव का ही प्रदीप यादव उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया है। परिजनों ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.