अपहरण एवं दुराचार के आरोपी को मिली जमानत
आगरा, जुलाई 23 -- अपहरण एवं दुराचार के मामले में आरोपित सुजल हाल निवासी रोहता मलपुरा का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने मंजूर कर लिया है। वादी ने थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराकर बताया था कि उसकी पुत्री छह फरवरी को स्कूल की कहकर गई थी। वापस न लौटने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस मामले में पीड़िता की आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। वादी की पुत्री आरोपित से मिलने गई थी। पुलिस द्वारा पीड़िता को बरामद कर मेडिकल कराने पर उसने अपनी जांच से मना कर दिया। आरोपित की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार वर्मा ने तर्क दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.