अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद
मुंगेर, अप्रैल 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवती अपहरण कांड में अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की है। साथ ही अपहृत युवती को भी 48 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अपहरणकर्ता भागलपुर जिला के सबौर थाना स्थित बाबुपुर मोड़ निवासी सुनील मल्लिक का पुत्र मुकेश मल्लिक है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आरोपी की गिरफ्तारी की है। यह एसएचओ वीरभद्र सिंह ने दी है। गौरतलब है कि अपहृता के परिजन ने थाने में 2 अप्रैल को आवेदन देकर अपहरण का केस दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.