अपहरण, 70 लाख फिरौती; पाकिस्तानी के इशारे पर थाईलैंड में अपनों के ही दुश्मन बन गए 5 भारतीय, गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- थाइलैंड में भारतीयों से धोखाधड़ी और अपहरण के मामले में भारतीयों को ही गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं थाइलैंड पुलिस के मुताबिक इस घटना में पाकिस्तान का ऐंगल भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पीड़ित भारतीयों को सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच देकर थाइलैंड बुलाया गया था। यहां पर उन्हें करीब एक हफ्ते के बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान उनके परिवार से भी 70 लाख रुपए की फिरौती की रकम मांगी गई। भारत में इन लड़कों के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बैंकॉक पुलिस एक्टिव हुई और फिर स्थानीय सूत्रों की जानकारी निकलवाकर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पीड़ितों को एक घर से रिहा कराया गया। बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा गैंग दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक के इशारे पर काम कर रहा था। उसने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.