प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह ने अपहरण और हत्या के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है। आरोपी इलाके के नमक सायर गांव निवासी नितिन कुमार, निसार, बांकेलाल उर्फ रमेश कुमार, कुलदीप वनवासी और विकास सरोज बताए गए। उक्त लोगों ने 4 सितंबर 2025 को 16 वर्षीय विकास पटेल को मुल्लापुर बाजार से अगवा कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर शव कुंए में डाल दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...