अपहरण, मारपीट और लूट मामले में रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, जून 10 -- हस्तिनापुर की डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप भारद्वाज की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और नकदी लूटने के मामले में चार नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर मंगलवार की शाम को युवक ने तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि पीडित कुलदीप भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की रात करीब 10:30 बजे वह मनोहरपुर कॉलोनी स्थित अपने मकान से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि मनोहरपुर कॉलोनी के निकट स्कॉर्पियो सवार ओमवीर, रोहित, जीतू, कमल तथा चार अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। यह भी पढ़ें- पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास आरोपियों ने गाड़ी की चाबी छीनकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.