प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। दिलीपपुर एसओ बलराम सिंह ने एसआई पंकज कुमार के साथ इलाके के जगदम्बा चौराहा बसीरपुर के पास से पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलीपपुर के ही कोठियाही के फहाद खां उर्फ शादाब और सैफ खां बताए गए। एसपी दीपक भूकर ने उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। दोनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...