छपरा, मई 6 -- छपरा, हमारे संवाददाताl जिले में वांछित व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जलालपुर, मुफस्सिल, नगर थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शहर के थाना चौक में की गई। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बिट्टू सिंह, बसडीला, थाना जलालपुर,का रहने वाला है। उसके खिलाफ जलालपुर थाना कांड संख्या में अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे नामजद अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उस पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, साजिश, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.