नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। ऑनलाइन शेयर कारोबार एवं निवेश मंच अपस्टॉक्स ने सोमवार को अमेरिकी शेयरों में निवेश की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत भारतीय निवेशक ऐप के जरिये अमेरिका में सूचीबद्ध 8,000 से अधिक कंपनियों के शेयरों और 2,000 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इस सुविधा में एप्पल, टेस्ला, अमेजन और गूगल जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इसमें निवेशकों को 'फ्रैक्शनल इन्वेस्टिंग' यानी शेयर के एक हिस्से में निवेश की सुविधा दी गई है। इस सुविधा के तहत निवेशक महज एक डॉलर से निवेश शुरू कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...