अपस्टार्ट में पिचिंग से बिजनेस मॉडल तक बनाने का मिलेगा मौका
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से देशभर के शुरुआती चरण के स्टार्टअप के लिए अपस्टार्ट-2026 की शुरुआत की है। राष्ट्रीय स्तर की इस बिजनेस मॉडल पिचिंग प्रतियोगिता को दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्टार्टअप संस्थापकों को केवल पिचिंग का मंच देने के साथ बिजनेस मॉडल को बेहतर बनाने का मौका दिया जाएगा।आईआईटी का अपस्टार्ट पारंपरिक स्टार्टअप प्रतियोगिताओं से अलग है। इसमें स्क्रीनिंग के दौरान संस्थापकों को विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श और आमने-सामने मेंटरशिप का अवसर मिलता है। इससे वे अपने बिजनेस प्लान को और बेहतर कर सकते हैं। प्रतियोगिता का पहला क्षेत्रीय चरण 10 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 372 विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.