अपसा ने झारखंड आकांक्षी परीक्षा में पाई सफलता
चतरा, जून 19 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के फुलांग गांव निवासी रामप्रवेश कुमार की पुत्री अपसा कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अपसा ने हाल ही में आयोजित झारखंड आकांक्षी परीक्षा-2026 में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि के बाद से ही उनके घर और पूरे फुलांग गांव में खुशी का माहौल है। अपसा कुमारी शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने इसी वर्ष (2026) मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया था। इससे पूर्व, वर्ष 2024 में उन्होंने राज्य स्तरीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में भी सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक नींव मजबूत की थी। बार-बार मिल रही यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण का पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.