लातेहार, जनवरी 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शनिवार को किरकी फाउंडेशन रांची ने विद्यालय परिसर में सुव्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते पर्यटन, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि एवं उसके कारण उत्पन्न अपशिष्ट की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी प्रबंधन की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यशाला में नेतरहाट के वन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही, प्रमुख पर्यटक स्थलों, बाजारों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रबंधन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ठोस योजना बनाने तथा इसके क्रियान्वयन के लिए विद्यालय एवं किरकी फाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.