मोतिहारी, जुलाई 16 -- मोतिहारी। जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में सरकारी व निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लिनिक और पैथोलॉजी केन्द्रों से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट (कचरे) के निस्तारण की समीक्षा की गई। निर्देश दिया कि अस्पतालों व नर्सिंग होम द्वारा यह सुनिश्चित करवाया जाय कि जीव-चिकित्सा अपशिष्टों को यत्र-तत्र नहीं फेका जाये। उन्हें अन्य ठोस अपशिष्टों के साथ मिश्रित नहीं होने दें। नियमित उठाव सुनिश्चित करें। समीक्षा के क्रम में जैव चिकित्सा कचरा उठाव में एजेन्सी की शिथिल कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बायो-मेडिकल वेस्ट के प्रबं...