जहानाबाद, जुलाई 20 -- ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टू के अंतर्गत एसडब्ल्यू -2026' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से भाग लिया। ​बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने नगर निकायों में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, कंपोस्ट पिट, सैनिटरी लैंडफिल तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण, प्रगति एवं भूमि की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही अमृत टू योजना के तहत जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्धता का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध वि...