गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सुथनी में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर से बचने वाले अपशिष्टों को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए लैंडफिल साइट का निर्माण कराने जा रहा है। संयंत्र लगाने के लिए चार कंपनियों की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया है। जल्द ही कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। परंपरागत तरीके से कूड़ा फेंकने के बजाय अब साइंटिफिक लैंडफिलिंग' की आवश्यकता है। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि लैंडफिल साइट के लिए चार कंपनियों के द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया है। जल्द ही कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.