अपशब्द के विरोध पर युवती को पीटा, मुकदमा
कौशाम्बी, जून 6 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि चार जून को इलाके के हिसामबाद निवासी शिवा, देवा, मिथिलेश व विकास ने उसकी 19 साल की बेटी को देखकर अपशब्द कहे। इसका विरोध करने पर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कौशाम्बी जेपी पांडेय का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवती को आपत्तिजनक शब्द कहे जाने की बात निराधार साबित हुई है। ज्ञात हुआ है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। विवेचक को निष्पक्ष जांच करने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.