साहिबगंज, दिसम्बर 21 -- बोरियो, प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने रविवार को प्रखंड के खैरवा पंचायत के चतरा धोगड़ा पहाड़िया गांव पहुंच कर 100 जरूरतमंद पहाड़़यिा महिला व पुरूष को कंबल का वितरण किया। अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले में कंबल की आपूर्ति प्राप्त हो गयी है। जिला प्रशासन ने सभी अंचलों में कंबल उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ठंड को देखते हुए अलाव के लिए राशि उपलब्ध करा दी है। गरीब व असहाय के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। अपर समाहर्ता ने बताया कि बोरियो प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में उनके द्वारा कैम्प लगाकर पहाड़िया समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा एवं कंबल का वितरण किया जाएगा। मौके पर खैरवा पंचायत की पूर्व मुखिया रीत...