अपर समाहर्ता ने किया पब्लिक लाइब्रेरी का भ्रमण
समस्तीपुर, जून 17 -- शिवाजीनगर। पब्लिक लाइब्रेरी शिवाजीनगर में शनिवार को समस्तीपुर के अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार का आगमन हुआ। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश परवीन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम जन्म सिंह तथा शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बालमुकुंद सिंह एवं राजन कुमार ने मिथिला की परंपरा के अनुरूप किया। इस अवसर पर स्थानीय इतिहास और समाजसेवियों के योगदान पर आधारित पुस्तक शिवाजीनगर के कर्मवीर भी उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की गई। भ्रमण के दौरान अपर समाहर्ता ने लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- केंद्रीय पुस्तकालय की व्यवस्था को सराहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.